फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साइकिल सवार बुजुर्ग को जीप ने रौंदा

Sat, 28 Sep 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बढि़यानी गांव के पास एनएच 232 पर शुक्रवार सुबह साइकिल सवार वृद्ध को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अनियंत्रित होकर जीप भी पलट गई। यह संयोग ही रहा उसमें सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बाद में चालक वाहन लेकर चला गया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अच्छेलाल (60) शुक्रवार सुबह घर से साइकिल से निकले थे। एनएच 232 पर आजमगढ़ की तरफ से आ रही जीप उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर जीप भी पलट गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जीप को सीधा किया। गनीमत रही कि उसमें सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित थे। हालांकि इसी बीच वाहन लेकर चालक वहां से चला गया।
थोड़ी देर बाद बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची। सांस चलने की उम्मीद में घायल को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ संतकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें