फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी की तैयारी में निकला था, जीप ने रौंदा

Sat, 04 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
पुत्री के विवाह की खरीदारी को घर से निकले पिता की जीप से कुचलकर मौत हो गई। घटना भी उसी बाइक से हुई जिसे पुत्री के विवाह में देने के लिए दो दिन पहले ही खरीदी थी। हादसे की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। संतकबीरनगर जनपद के धनघटा छपरा गांव निवासी मोहनलाल चौहान (58) पुत्र रामफेर शनिवार को पुत्री के विवाह के लिए खरीदारी को बाइक से बसखारी आया हुआ था।
विज्ञापन


यहां उसने शनिवार सुबह एटीएम से रुपये निकाले। इसके बाद बाइक से रामनगर बाजार को निकला। डोडो गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे कुचल दिया। आसपास मौजूद ग्रामीण आनन-फानन में मरणासन्न मोहनलाल को सीएचसी बसखारी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पर पहुंचे एसओ राजेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली हैै। उधर, घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मोहनलाल की पुत्री का 5 मार्च को विवाह है। वह आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत देवरापट्टी गांव स्थित अपनी ससुराल से पुत्री के विवाह की तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में उसने पुत्री का विवाह तय कर रखा था। विवाह में देने के लिए मोहनलाल ने दो दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। इसी  बाइक से वह विवाह से एक दिन पहले कुछ जरूरी सामान लेने निकला था कि इसी बीच दुर्घटना का शिकार हो गया। उसने हेल्मेट नहीं पहना था। 

मोहनलाल की मौत के बाद विवाह की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। हाथों में मेहंदी लगाए उसकी पुत्री आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार पिता को याद कर बेहोश हो जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की समझ में नहीं आ रहा था कि किस तरह परिवारीजनों को सांत्वना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें