फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या की सीमाओं पर देर रात तक खंगाले गए वाहन

Sun, 07 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.रेलवे स्टेशन अकबरपुर में सुरक्षा का जायजा लेते एसपी अ​भिजीत आर शंकर। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। अयोध्या से सटी जनपद की सीमाओं पर देर रात तक वाहनों की तलाशी चलती रही। शहर के सार्वजनिक स्थलों, होटल और लॉज का ब्योरा खंगाला गया। एलआईयू की टीमें जिले में होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए रहीं। अहिरौली, भीटी, इब्राहिमपुर की पुलिस टीमों को विशेष रूप से सक्रिय रखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात एसपी अभिजीत आर. शंकर ने रेलवे स्टेशन अकबरपुर और रोडवेज बस स्टैंड पर सुरक्षा का जायजा लिया। कई होटलों की भी जांच की गई। यहां ठहरने वाले लोगों की रजिस्ट्री में एंट्री को भी परखा गया और उनके आधार कार्ड आदि अभिलेखों का मिलान किया गया। संचालकों को हिदायत दी गई कि बिना एंट्री व आधार कार्ड के किसी व्यक्ति को होटल में न ठहरने दिया जाए। ऐसा न करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टांडा क्षेत्र के इब्राहिमपुर में सीओ शुभम कुमार के साथ कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, भूपेंद्र सिंह, रितेश पांडेय ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अहिरौली में सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा, एसओ अभिषेक त्रिपाठी ने यादव नगर तिराहे पर अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम से पूरे जिले की निगरानी की गई। एसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया है। अब तक कोई अराजक गतिविधि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें