अंबेडकरनगर। किछौछा के खेल मैदान में सोमवार को न्यू ताज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मुकाबला मनीष इलेवन आजमगढ़ और टांडा के बीच खेला गया।
बल्लेबाजी करते हुए मनीष इलेवन ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टांडा की टीम आठ ओवर में छह विकेट गंवाकर 75 रन ही बना सकी।
इस तरह मनीष इलेवन ने मुकाबला जीत लिया। दूसरा मैच जमशेद इलेवन और किछौछा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जमशेद इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट खोकर 167 रन बनाए। बड़े लक्ष्य के सामने किछौछा की टीम 72 रन पर सिमट गई। तीसरा और दिन का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला मनीष इलेवन और जमशेद इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मनीष इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमशेद इलेवन ने सात ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।