फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जम्मूतवी, दून व फरक्का एक्सप्रेस आधे घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रेल यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे की देरी से चलीं। इस विलंब के चलते यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अकबरपुर स्टेशन से होकर जाने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस स्टेशन पर करीब आधा घंटा देरी से पहुंचीं। इसके अलावा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस एक घंटे, पटना इंदौर एक्सप्रेस सवा एक घंटे, वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे, लोकनायक एक्सप्रेस तीन घंटे 14 मिनट व दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।
अकबरपुर के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी राहुल को जम्मू जाना था। इसी ट्रेन से उनका आरक्षण था। इसके लिए वह स्टेशन पर निर्धारित समय पर आ गए थे, लेकिन ट्रेन के लेट होने के कारण समस्या उठानी पड़ी। इसी तरह बाराबंकी जा रहे आशुतोष ने बताया कि ट्रेन उन्हें जरूरी काम से जाना था। ट्रेन के लेट होने के कारण समय बर्बाद हो गया।स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इस समय कुछ ट्रेनों का आवागमन लेट हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें