फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण बढ़ा रहा जाम का संकट

विज्ञापन
फोटो 5, अंबेडकरनगर के जलालपुर में प्रतिदिन इस तरह लगता जाम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। नगर में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जाम लगने से वाहन घंटों रेंगकर गुजर रहे हैं। अक्सर नगर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। सड़कों के किनारे वाहनों के खड़े होने व अतिक्रमण के चलते हालात हर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। कई बार वाहन चालकों के आपस में भिड़ने की नौबत भी आती रही है। इसके बावजूद न तो पुलिस प्रशासन सड़क की पटरियों से न तो अवैध कब्जा हटवा रहा है और न ही जाम से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड बनाने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जलालपुर नगर में जाम का संकट लगातार गहराता जा रहा है। इससे नागरिकों की मुश्किलें काफी बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को पूरे दिन जलालपुर नगर में जाम का संकट बना रहा। सड़क की पटरियों पर हुए अवैध कब्जे व कुछ वाहन चालकों की मनमानी अक्सर जाम का सबब बन जाती है। गुरुवार को भी पुलिस टीम की उदासीनता के चलते नगर में जाम का संकट बना रहा। जमालपुर चौराहे से लेकर यादव चौराहे तक, मित्तूपुर रोड से लेकर सराय चौक तक जाम का संकट बना रहा।
यहां बैंक ऑफ बड़ौदा, पोस्ट ऑफिस, रजिस्ट्री ऑफिस व तहसील कार्यालय स्थित है। इसके चलते आम लोगों के आवागमन का दबाव भी बना रहता है। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों की कोई दिलचस्पी नहीं दिखती। इसके चलते जाम की स्थिति और भयावह हो जाती है। स्थानीय नागरिकों संदीप कुमार, रामजगत, शिवनायक, महेंद्र कुमार आदि ने जिला प्रशासन से जाम के संकट को गंभीरता से लेने की मांग की है। कहा कि आए दिन नगर में लग रहे जाम के चलते सुचारु आवागमन दूभर हो गया है। कहा कि प्रशासन को अविलंब सड़क की पटरियों से अवैध कब्जा हटवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें