फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर कस्बे को जाम से मिलेगी राहत

Fri, 20 Feb 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जाम से राहत के लिए रजिस्ट्री कार्यालय का सीमांकन करने पहुंची टीम।
विज्ञापन
जलालपुर। कस्बे को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को एसडीएम राहुल गुप्ता के निर्देश पर तहसीलदार गरिमा भार्गव के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने रजिस्ट्री कार्यालय परिसर का सीमांकन कराया।
विज्ञापन


उप निबंधन अधिकारी संतराम वर्मा ने बताया कि कार्यालय का क्षेत्रफल कम होने के कारण यहां अक्सर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे आसपास के रास्तों पर जाम की स्थिति बनती है। इसे देखते हुए परिसर की पैमाइश कराई गई है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमितेश कुमार व राजकुमार और जिला पंचायत के सहायक अभियंता राकेश कुमार राय व रमेश कुमार ने तकनीकी निरीक्षण और पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की।

जलालपुर से सुरहुरपुर मार्ग होते हुए पूर्वांचल टोल प्लाजा, शाहगंज और जौनपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है। इससे स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। जाम पर नियंत्रण पाने के लिए एसडीएम राहुल गुप्ता ने हाल ही में नो एंट्री व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सुबह सात से दस बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। दोपहर एक से तीन बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें