फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वीरेंद्र बहादुर

Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बार एसोसिएशन जलालपुर के चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान में 122 अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी शिवधारी यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह अध्यक्ष व अन्य पदों के लिए जलालपुर तहसील में मतदान शुरू हुआ। बार के 124 मतदाताओं में से 122 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद कराई गई मतगणना में पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह इस पद पर दोबारा निर्वाचित हुए। उन्हें 83 मत मिले। दो अन्य प्रत्याशियों में चंद्रभान मिश्र को 38 और रामचेत भारती को मात्र एक मत मिला।
मंत्री पद पर श्याम सुंदर यादव को जीत मिली। उन्हें 87 मत प्राप्त हुए। दूसरे नंबर पंकज मिश्र को 35 मत ही हासिल हुए। संयुक्त मंत्री पद पर मुलायम सिंह यादव विजयी हुए। उन्हें 91 मत और दूसरे नंबर पर यशोदा नंदन मिश्र को 31 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें