फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में आत्महत्या को लेकर शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते दिनों जिला कारागार में निरुद्ध कैदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने डीएम को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। डीएम ने पूरे मामले की जांच एसडीएम जलालपुर को सौंप दिया है। कहा गया कि जिसे भी घटना के संबंध में अपना पक्ष रखना है, वह 23 सितंबर बुधवार को एसडीएम जलालपुर के समक्ष प्रस्तुत होकर रख सकता है। गौरतलब है कि बीते दिनों जिला कारागार में निरुद्ध जलालपुर कोतवाली अन्तर्गत डड़वा मंगुराडिला गांव निवासी राजन चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल पहुंचकर जायजा लिया था। साथ ही जरूरी जानकारी हासिल की थी। इस बीच मामले को मानवाधिकार ने गंभीरता से लिया। मानवाधिकार ने मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को दी। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम जलालपुर महेंद्रपाल सिंह को जांच सौंप दी। कहा गया कि मामले में जिसे भी अपना पक्ष रखना है, वह 23 सितंबर बुधवार को एसडीएम जलालपुर के समक्ष प्रस्तुत होकर ब्यान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें