फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिले में पहली बार निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा

Mon, 19 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। आगामी 24 जून को अन्तरराष्ट्रीय कृष्ण भावना मंच धनऊपुर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर होने वाले इसे आयोजन को लेकर तैैयारियां तेजी से चल रही हैं। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के के जुटने की संभावना है।
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े रितेश मेहरोत्रा ने बताया कि जगन्नाथपुरी उड़ीसा में भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। उसी स्वरूप में यहां भी इस यात्रा को निकालने का निर्णय हुआ है। मान्यता है कि जो कोई भी भगवान जगन्नाथ के रथ से जुड़ी रस्सी खींचता और दूसरों को भी ऐसा करने में मदद करता है, उसे कई यज्ञ का फल प्राप्त होता है। बताया कि यात्रा राम जानकी मंदिर फाैव्वारा तिराहे से होते हुए हरे कृष्ण केंद्र पर पहुंचकर समाप्त होगी।
बताया कि ऐसा आयोजन जिले में पहली बार होने जा रहा है। उड़ीसा पहुंचकर दर्शन नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान यहां भगवान जगन्नाथ का दर्शन प्राप्त होगा। बताया कि रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। यात्रा की सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रथ यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें