फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिविर में कराया योगाभ्यास, बताए फायदे

Mon, 19 Jun 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में जूनियर हाईस्कूल पहितीपुर में सोमवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। ओम ध्वनि और गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

संस्था के क्षेत्रीय प्रधान अरविंद श्रीवास्तव, आदित्य गुप्त, संदीप लाल और अरविंद कुमार ने शिविर के दौरान लोगों को सूक्ष्म व्यायाम कराया। पद्मासन के पश्चात मोटापा को दूर करने के लिए पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, कटिचक्रासन, सिंह गर्जनासन, उष्ट्रासन, शलभासन, कपालभाति प्राणायाम, उज्जाई प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योगासन के फायदे भी बताए।
जिला प्रधान आशाराम वर्मा ने बताया कि शिविर में 40 लोगों ने योगाभ्यास किया। क्षेत्रीय मंत्री राजबहादुर तिवारी ने मधुर लय के साथ प्रार्थना और शांति पाठ कराया। पहितीपुर केंद्र के प्रमुख हनुमान प्रसाद ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर बृजेंद्र लाल, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें