फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सियार के हमले में सात लोग घायल

Sun, 06 Aug 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के बरामदपुर लोहरा गांव में सियार के हमले में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। कुछ दिनों से गांव में सियार का आतंक है। रविवार को सियार ने गांव के कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में विवेक (18), रूबी (20), चिंताराम (50), अखिलेश (18), गीता (40), रोहित 18) व राम आशीष (35) घायल हो गए। हमले में सात लोगों के घायल होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को एक सियार को घेरकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें