फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेटियों को दिलाएं बेहतर शिक्षा

Sun, 06 Aug 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करती पुलिस कर्मी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेटियों के जीवन में प्रगति के साथ खुशहाली लाने के लिए अभिभावकों को उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने पर ध्यान देना चाहिए। बेटियों के शिक्षित होने पर अगली पीढ़ी शिक्षित होती है। यह बातें रविवार को बेवाना थाने की मिशन शक्ति टीम ने जागरुकता अभियान के दौरान हसनपुर जलालपुर गांव में महिलाओं व बेटियों को समझाईं।
विज्ञापन

टीम में शामिल महिला कांस्टेबल प्रेमलता व श्रुति यादव ने युवतियों से कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में शिक्षा अहम कड़ी होती है। शिक्षा के बिना जीवन में व्यावहारिक व सामाजिक रूप से उन्नत नहीं हो सकती है। बेटियों को स्कूल जाकर बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। युवतियों को तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए भी प्रेरित किया।
जहांगीरगंज से महिला आरक्षी अनीता राजभर ने गनपतपुर के साथ अन्य स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइब अपराध से बचने का तरीका बताया। कहा कि तकनीक के क्षेत्र में नए आविष्कारों के चलते कई तरह के कार्य आसान हो गए हैं। दूसरी तरफ साइबर अपराध का भी दायरा बढ़ा है। साइबर अपराधी कई तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को आर्थिक चपत लगा देते हैं।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों से बचने के लिए थोड़ी सी सजगता जरूरी है। बताया कि किसी को भी बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी न दें। फोन पर किसी अपरिचित को ओटीपी, आधार नबंर आदि न बताएं। इसी तरह टीम ने बसखारी, जलालपुर, भीटी, महरुआ आदि क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें