फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा में होगा मुकाबला

Mon, 04 Jan 2016 11:16 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां सपा प्रत्याशी के तौर पर सुधीर सिंह मिंटू तथा बसपा प्रत्याशी के तौर पर शोभावती वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। अब दोनों पक्षों ने सात जनवरी को होने वाले चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।  उधर जिलाधिकारी विवेक ने सोमवार को चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर  कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एक जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी के तौर पर सुधीर सिंह मिंटू तथा बसपा प्रत्याशी के तौर पर शोभावती वर्मा ने अपना अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन की गई थी, जिसमें दोनों के पर्चे वैध पाए गए थे।

इसके बाद सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित थी। इस दौरान उम्मीद के मुताबिक दोनों में से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं की। इसके साथ ही जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी और ज्यादा तेज हो गई है। सदस्यों को अपने पाले में करने तथा पाले में मौजूद सदस्यों को बचाए रखने के लिए दोनों ही खेमों ने पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन


इस बीच डीएम विवेक ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी रामसूरत पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज व अन्य अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट का जायजा लिया। डीएम ने वहां बैरीकेडिंग के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें