फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं व गरीबों का जीना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। ब्लॉक जलालपुर की सपा ब्लॉक इकाई की घोषणा ब्लाक अध्यक्ष केशवराम पटेल ने सपा विधायक सुभाष राय की मौजूदगी में की। पदधिकारियों को माला पहना कर विधायक ने स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव में उतरेगी। उप्र सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक हो चुकी है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पूरे प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये हैं। भाजपा सरकार आने के बाद से गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। किसान बीज, खाद को लेकर परेशान है, और कर्ज में डूब गया है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। कहा कि एनसीआरबी 2019 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में दलित उत्पीड़न के मामले में तेजी से वृद्घि हुई है।
यूपी में महिलाओं व गरीबों के विरुद्घ अपराधों की बाढ़ सी आ गई है और उनका जीना मुहाल है। पुलिसकर्मी से लेकर अधिकारी व सत्ताधारी नेता अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। जनता ऐसी सरकार को अब जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते अपना परचम लहराएगी। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता राजितराम यादव, पृथ्वीपाल यादव, दिनेश प्रजापति, सत्यप्रकाश यादव, सोनू, मोहम्मद अब्बास राजा व रामप्रताप यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें