फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ घरों व दुकानों का रंगरोगन

Fri, 16 Oct 2015 10:27 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंट करने का कार्य कर रहे कारीगरों ने भी गत वर्ष की अपेक्षा मजदूरी में 50 से 75 रुपये की वृद्धि कर दी है। मौजूदा समय में दशहरा, नवरात्र एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने घरों की साफ-सफाई के साथ साथ रंगाई पुताई का कार्य बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दीप पर्व पर लोग अवश्य अपने घरों की रंगाई पुताई जरूर करते हैं। कुछ लोग रंग रोगन में चूने या फिर समोसम का प्रयोग करते हैं तो अधिकांश विभिन्न ब्रांडों के पेंट का प्रयोग करते हैं। इस बार रंग रोगन में प्रयुक्त होने वाले पेंट व समोसम के दामों में वृद्धि तो मामूली हुई है पर मजदूरा काफी बढ़ गई है।

पेंट का कारोबार करने वाले शहजादपुर के व्यवसायी नंदलाल जायसवाल ने बताया कि पेंट, समोसंग व वाल पुट्टी सहित रंग रोगन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के दामों में विगत वर्ष की अपेक्षा मामूली वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


बताया कि एशियन ब्रांड के गोल्डन ब्राउन, फिरोजी, बसग्रीन, गोल्डेन यलो, ब्लैक, आरेंज व चेरी पेंट का दाम मौजूदा समय में 235 से 240 रुपये प्रति किग्रा है, जबकि विगत वर्ष इसका दाम 225 से 230 रुपये प्रति किग्रा था। इसी ब्रांड के सफेन व लाल पेंट का दाम 260 रुपये प्रति किग्रा है, जबकि विगत वर्ष इसका दाम 250 रुपये किग्रा था।

इसी प्रकार सफेद सीमेंट प्रति 50 किग्रा की बोरी का दाम विगत वर्ष 810 रुपये था, जबकि इस वर्ष 830 रुपये में बिक रही है। वाल पुट्टी प्रति 40 किग्रा बोरी का दाम विगत वर्ष 950 रुपये था, जबकि इस वर्ष इसके दाम में 20 रुपये की वृद्धि के साथ 970 रुपये में बिक रही है। ब्रश के दाम 5 से 10 रुपये की वृद्धि के साथ इस बार 50 रुपये से 250 रुपये में बिक रहा है। बताया कि पेंट के दाम में मामूली वृद्धि होने के चलते बिक्री पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें