फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क की जांच में मिली गड़बड़ी

Thu, 02 Mar 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंडी समिति सिझौली परिसर में नवनिर्मित सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने जांच की। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त मिली।
विज्ञापन





गौरतलब है कि बीते दिनों ही मंडी समिति परिसर में क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण कराया गया था। मंडी समिति ने यह निर्माण कराया था। चंद दिन में ही सड़क के टूटने का दौर शुरू हो गया। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने डीएम से की।




डीएम अविनाश सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल को जांच सौंप दी। गुरुवार को एसडीएम सदर व अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण सौरभ सिंह ने मंडी समिति परिसर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्हें जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त मिली। एसडीएम ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें