फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिलावट के शक में 86 किलो नमकीन जब्त

Thu, 02 Mar 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली के अवसर पर मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर मिलावट के शक में 86 किलो नमकीन जब्त किया। इसके साथ ही खाद्य सामग्रियों के सात नमूने भी एकत्र किए।
विज्ञापन






सहायक खाद्य आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने जलालपुर क्षेत्र में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। अकबरपुर-जलालपुर रोड स्थित सरगम मिष्ठान भंडार से टीम ने छेना मिठाई व फकीर साव मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना लिया।




नगपुर मोड़ जलालपुर में दीपचंद्र यादव की किराना दुकान से हंगामा ब्रांड नमकीन का नमूना लेते हुए 86 किलो नमकीन जब्त किया। इसका कुल मूल्य करीब 8600 रुपये है।
विज्ञापन





इसके बाद रामगढ़ रोड पर विकास जायसवाल की किराना दुकान से बेसन का नमूना, कृष्णा स्वीट्स से खोया का नमूना, नेवादा चौराहे से सद्गुरु मिष्ठान भंडार से खोया, शंकर स्वीट्स से मिल्क केक का नमूना जांच के लिए एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें