फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कॉपियों की ढुलाई में धांधली की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद उनकी ढुलाई के नाम पर धांधली बरते जाने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप सचिव ने डीआईओएस से प्रकरण की जांच कर स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

प्रकरण अकबरपुर नगर के मूल्यांकन केंद्र बनाए गए बीएन इंटर कॉलेज से जुड़ा है। शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह ने कहा कि विद्यालय में इस बार काफी कम कॉपियां मूल्यांकन के लिए आई थीं। मूल्यांकन के बाद फर्जी ढंग से ट्रकों के जरिए कॉपी मेरठ और बरेली भेजा जाना दिखाकर बिल लगाया गया है जबकि कॉपी सिर्फ प्रयागराज ही भेजी गईं।
शिकायत में कहा गया कि टोल टैक्स कटा या नहीं इसकी जांच से सब स्पष्ट हो जाएगा। कहा गया कि कॉपियां कम थीं इसलिए उन्हें कुछ लोग बस से अपने साथ लेकर चले गए। ऐसे में जांचकर भुगतान रोका जाए और गबन की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इसी शिकायत पर परिषद ने पत्र भेजकर आख्या तलब कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें