श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। मिझौड़ा चीनी मिल गेट नंबर सात के पास गैस रिसाव के चलते एक ढाबे में आग लग गई। आग को जब तक नियंत्रित किया जाता तब तक बगल स्थित चाय की दुकान के दो छप्पर भी जल गए। इससे पीड़ितों को करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।
बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर करीब चार बजे चककोड़ार निवासी संतोष के ढाबे में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आस पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब आग तेजी से फैल गई। इसके चलते बगल छप्पर रखकर चाय की दुकान करने वाले चककोड़ार निवासी गंगोली व विनय की दुकान भी आ गई। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। संवाद