फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: नशे में पौत्र ने बाबा के सिर पर डंडा से किया वार, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम

Fri, 07 Aug 2026 08:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में नशे में पौत्र ने बाबा के सिर पर डंडा से वार कर दिया। कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन, रामजीत की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शराब के नशे में धुत पौत्र ने अपने बाबा रामजीत (76) पर डंडे से वार कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मड़हरा गांव की है। गांव निवासी संगीता देवी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम 7.00 बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। ससुर रामजीत चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच पौत्र पनीष (20) नशे की हालत में घर पहुंचा। नशे में धुत पनीष को देखकर बाबा रामजीत ने उसे फटकार लगाई। 

बाबा की फटकार से पनीष आक्रोशित हो गया। उसने अपने बाबा के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। रामजीत ने इसका विरोध किया तो पनीष ने पास में पड़े एक डंडे को उठाया और बाबा के सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उन्हें धकेल दिया।
विज्ञापन


इस पर संगीता और उनके पति दीपचंद तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़े। लेकिन, तब तक रामजीत दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर चुके थे। लहुलुहान हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी, भियांव ले जाया गया। वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक रामजीत के इकलौते बेटे दीपचंद हैं। उनकी छह संतानों में बड़ा बेटा पनीष, गिरीश, प्रवीन और बेटियां सोनाली, मोनाली व मिताली हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। बहू-बेटे और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें