फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्न्तजनपदीय चोर गिरफ्तार, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के भटपुरवा में करीब डेढ़ माह पूर्व घर से नकदी व जेवरात चोरी कर लिए जाने के मामले में फरार चले रहे एक अंतर जनपदीय चोर को पुलिस ने रविवार को चुंगी तिराहा दरगाह मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान उसके पास से 5300 रुपये नकदी भी बरामद हुआ। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी सूरज प्रकाश गांधी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 28 मई की रात्रि जब उनका पूरा परिवार सो रहा था। इस बीच चोर छत के सहारे उनके घर में घुस गए। वहां कमरे में रखा 70 हजार नकदी व जेवरात पार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस काफी प्रयास के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पा रही थी।
रविवार को उपनिरीक्षक रविशंकर मिश्र, भुवाल सिंह, अजीत कुमार पाण्डेय व प्रत्यूष सिंह के साथ भोर में किछौछा में गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चुंगी मार्ग दरगाह रोड पहुंचकर घेराबंदी की। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर टीम ने दौड़ाकर एक को धर दबोचा, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5300 रुपये भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान परवेज पुत्र जमालुद्दीन निवासी इस्लामपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी के रूप में हुई। उसने अपने साथी का नाम सादिर बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने भटपुरवा गांव में चोरी रने की बात कबूल की। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है, दूसरे को तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें