फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर सुरक्षा के लिए हर गतिविधि पर रखें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली परिसर अकबरपुर में मंगलवार देरशाम डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने पीस कमेटी की बैठक की। इसमें अधिकारियों ने गणमान्य नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। कहा कि नवरात्रि पर्व शुरू हो चुका है। इसमें रामलीला के आयोजन साथ ही दशहरा भी मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने के लिए सभी को योगदान देना होगा।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि दुर्गापूजा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने की जरूरत है। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे हमेशा पूजा समिति व रामलीला समिति के पदाधिकारियों के संपर्क में रहें। यदि कहीं पर किसी तरह के विवाद ही आशंका हो तो तत्परता से समस्या का समाधान कराएं।
एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मियों को दिन व रात, दोनों समय क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि सूत्रों से जरूरी फीडबैक लेते रहें। कहीं पर किसी तरह के विवाद की सूचना यदि मिले तो तत्परता के साथ निपटाने का प्रयास करें। इसके साथ ही अधिकारियों को भी यथा स्थिति से अवगत कराते रहें।
विज्ञापन

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पूजा समिति के पदाधिकारियों से भी सहयोग लेने की सलाह दी। इस मौके पर एसडीएम सदर पवन जायसवाल, कोतवाल संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में रामलीला व दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें