अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 337 पात्रों के खाते में पहली किस्त के तौर पर नगरीय विकास अभिकरण ने 1.68 करोड़ रुपये भेजे हैं। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि नगर पालिका परिषद टांडा के 203 पात्रों, जलालपुर के 76, नगर पंचायत जहांगीरगंज के दो, राजेसुल्तानपुर के पांच, इल्तिफातगंज के एक और अशरफपुर किछौछा के 51 पात्रों को पैसा भेजा गया है। इन सभी के खाते में प्रथम किस्त के तौर पर 50-50 हजार रुपये भेजे गए हैं। इस पैसे से आवास का निर्माण कराने के बाद उन्हें दूसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा।