जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेेले का आयोजन किया गया। सेवायोजन विभाग की तरफ से लगाए गए मेले में ओरियंट इलेक्ट्रॉनिक सर्विस ने 19, सूर्या कंपनी ने 18 तथा हाइटेक कंपनी ने 25 युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया। इसमें 18 से 40 आयु वर्ग के हाईस्कूल और इंटर पास युवाओं को शामिल होने का मौका मिला। सहायक सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।