फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat, 01 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर और अकबरपुर के दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में रह रही पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परामर्श, चिकित्सा, कानूनी सहायता, अस्थायी आवास और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर केवल आश्रय स्थल नहीं, बल्कि संकट में फंसी महिलाओं के लिए भरोसे का केंद्र है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी महिला को सहायता के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। इसके बाद कमलावती सिंह ने दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी एसके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल, महिला थाना प्रभारी प्रियांशु भट्ट, वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर लक्ष्मी और काउंसलर संध्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें