फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मासूम को रौंदा

Sat, 29 Aug 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव निवासी शशिकला (42) पत्नी चैतू निषाद अपने दस वर्षीय पुत्र विवेक को साथ लेकर शनिवार दोपहर अपने भाई को राखी बांधेने के लिए मायके जा रही थी। उसका मायका भीटी क्षेत्र के ही बहवा पमोली में है।
विज्ञापन


घटना के समय मां और बेटे दो अलग-अलग लोगों के साथ साइकिल पर सवार थे। वे सभी थाना क्षेत्र के उमरावां गांव के निकट पहुंचे तभी अचानक सामने से गिट्टी लदा ट्रक आ गया। जिस साइकिल पर मां शशिकला सवार थी वह तो किनारे से होकर निकल गई, लेकिन जिस पर विवेक सवार था वह साइकिल अनियंत्रित हो गई।

साइकिल चला रहा किशोर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा जबकि पुत्र विवेक सड़क की तरफ गिर पड़ा। इसी बीच वह ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक उसे रौंदता हुई आगे बढ़ गया। विवेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका शव इतनी बुरी तरह छत विछत हो चुका था कि मात्र उसका एक पैर ही सही सलामत था।
विज्ञापन


घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।  घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।

घटना से परिवारीजनों में कोहराम है। मां शशिकला का रो रोकर बुरा हाल है।  एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बताया कि मृत बच्चे का पिता दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसे सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें