जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग गांव के पास शुक्रवार को सड़क पर टहल रहे एक मासूम की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपनी ननिहाल में आया था। हादसे के बाद आरोपी युवक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
आलापुर थाना क्षेत्र के महेश्वर मंडल निवासी आयुष (4) पुत्र रक्षाराम अमोला बुजुर्ग गांव में अपने मामा के घर आया था। बताया जाता है कि वह शुक्रवार को सड़क पर घूम रहा था। इस बीच उधर से गुजर रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घबराया युवक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। कटका पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। एसओ संत कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।