फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मासूम की मौत,चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मासूम की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली अंतर्गत चिंतौरा ईदगाह निवासी रामसजीवन (35) रविवार देर शाम अपने पुत्र हर्षित (7) को लेकर बाइक से टांडा से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे हरसम्हार गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामसजीवन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, भीटी थाना क्षेत्र के पिगरियावां गांव निवासी अनवर (62) सोमवार को सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। वहीं, टांडा कोतवाली अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासी घनश्याम (28) देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्नावां निवासी कंचन (35) रविवार देर शाम घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कंचन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें