जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज बाजार में करंट लगने से बालिका की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
रफीगंज बाजार निवासी शाहिद की पुत्री सना (4) शुक्रवार को सुबह आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान उसने वहां लटक रहे बिजली के तार को पकड़ लिया।
तार कहीं से कटा हुआ था। इससे करंट की चपेट में आकर सना की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।