अंबेडकरनगर। हरियाणा के पानीपत में निजी कंपनी में काम करने वाले घायल श्रमिक की शनिवार को मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जैतपुर थाना क्षेत्र के चौदहप्रास निवासी राजमन (47) पानीपत में एक निजी कालीन की कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार को वह डीसीएम पर बैठकर कंपनी के गोदाम में कालीन पहुंचाने जा रहा था। अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार को घर वाले उसे लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। रास्ते ही उनकी मौत हो गई। दिवंगत के चचेरे भाई सुशील ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।