फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: बेटे के बाद सड़क हादसे में घायल पिता की भी मौत, मरने वालों की सख्या हुई चार; दो की हालत गंभीर

Wed, 11 Nov 2026 02:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में बेटे के बाद घायल पिता की भी मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की सख्या चार हो गई है। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घायल पिता की बुधवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या चार हो गई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


हादसा जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में सीएचसी के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों की तेज रफ्तार के कारण सीधी टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में जहांगीरगंज के बिशनपुर बसदहा निवासी राजकुमार (22), इसी गांव के संजय निषाद (25) और हंसवर के मकरही निवासी सौरभ (20) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रमेश निषाद (बिशनपुर निवासी) को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। वहां बुधवार को उनकी भी मौत हो गई। बिशनपुर निवासी ओमप्रकाश (30) और जहांगीरगंज के सहरसा निवासी ओम प्रकाश (36) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल रमेश निषाद की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हृदय विदारक घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन लोगों की एक साथ मौत से गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें