फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कॅरिअर मेले में विद्यार्थियों को दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहितीपुर खजूरडीह में शनिवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज ने शुभारंभ किया। कहा कि शिक्षा से जीवन को उन्नतिशील बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज बेवाना की प्रधानाचार्या नीलम यादव ने कहा कि कॅरिअर गाइडेंस मेले के माध्यम से हर विद्यार्थी को बेहतर जानकारी मिल रही है। किसी भी क्षेत्र में तैयारी करने से पहले उसकी पूरी जानकारी बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्य जयचंद ने अभिभावकों को बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी दी। कहा कि अभिभावकों को घर पर पढ़ाई का माहौल तैयार करना चहिए, जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का दबाव छात्रों के सामने न आए।
विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति की। संचालन डॉ. रिंका सिंह व प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विनय कुमार, रणविजय कुमार, शिवनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें