फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मौसम में बदलाव से लोगों में बढ़ रहा संक्रमण

Fri, 31 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में मरीजों को परामर्श देती चिकित्सक। - फोटो : Infections on the rise among people due to the change in weather
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश, धूप और उमस के बीच बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ गई है।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 1107 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें करीब 300 से अधिक मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित मिले। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. योगेश वर्मा और डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1000 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें 250 से 300 मरीज मरीज सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से प्रभावित हैं। पहले यह संख्या 150 से 200 के आसपास रहती थी। फिजिशियन के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट
बचाव के लिए अपनाएं ये सावधानियां
भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनें।
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें।
बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें।
तेज बुखार तीन दिन से अधिक रहे तो चिकित्सक से संपर्क करें।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें