जलालपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी के नगर आगमन पर रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के भेलारा कट पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मौलाना जिले में पूर्व निर्धारित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे।
मौलाना जावेद आब्दी ने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। मौलाना आब्दी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं और दावा किया कि उन्हें पद छोड़ना ही पड़ेगा।
इस दौरान सपा के प्रदेश महासचिव अनीसुर्रहमान, पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह, विधानसभा सचिव किरदार मेहंदी, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड मोहम्मद अब्बास राजा, नगर अध्यक्ष अजवर जमाल अंसारी, मोहम्मद मीसम, अर्शी, फुरकान हैदर, कौसर अली, मुन्ने हसन, मोहम्मद हैदर व अन्य उपस्थित रहे।