फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत तीन घायल

Fri, 03 Jul 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के सिझौली गांव निवासिनी जखनादेवी (30) पत्नी जागेश्वर को गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के रैतापुर गांव निवासी रमापति (40) पुत्र रामबली को गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर जाते समय अकबरपुर नगर के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

इससे वह घायल हो गया। समाजवादी एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव निवासी विजय (16) पुत्र  तिलकराम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें