फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कहीं जांच की सुनिधा नहीं तो कहीं चिकित्सक देर से आए

Mon, 01 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा में जन आरोग्य मेले के दौरान मरीजों का उपचार करते चिक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच व उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए आयोजित जन आरोग्य मेला खानापूर्ति तक सीमित रह गया है। अधिकांश पीएचसी पर न तो जांच की सुविधा मिलती है और न ही समय पर डॉक्टर पहुंचते। फार्मासिस्ट की ओर दवा देकर इलाज की खानापूर्ति कर दी गई। रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 36 पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में अव्यवस्था के बीच मरीजों काे इलाज के लिए भटकना पड़ा। मेले में कुल 2369 मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें से अलग-अलग रोगों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान 265 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास रेफर किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जांचें की गईं। 105 बुखार के मरीज, 23 मलेरिया की जांच व 68 डेंगू के मरीजों की जांच की गई। हालांकि डेंगू व मलेरिया के कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाए गए। इसी प्रकार 27 हेपेटाइटिस बी और 26 हेपेटाइटिस सी जांचें की गईं, इसमें भी किसी मरीज में पॉजिटिव केस की पुष्टि नहीं हुई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेले में आने वाले मरीजों की श्रेणी के अनुसार जांच की। कार्यक्रम की निगरानी नोडल अधिकारी डॉ. एसके वर्मा के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण अंचलों के मरीजों को प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गंभीर रोगों की समय रहते पहचान करने में बेहद सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें