चुनावी रंजिश में बेवाना थाना अन्तर्गत समसपुर गांव में सोमवार सायं दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दो लोगों को चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। गांव निवासी चुनावी रंजिश को लेकर सोमवार सायं दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में से एक पक्ष ग्राम प्रधान पद के लिए विजयी प्रत्याशी, जबकि दूसरा पक्ष दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशी का था। पहले तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में हरीराम व उनकी पत्नी मूरता देवी घायल हो गए।