फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस जांच में लूट का मामला निकला झूठा, हुई थी मारपीट

Mon, 01 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये जमा करने के दौरान कथित लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी वीनस पांडेय और नितिन पांडेय को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान लूट के बजाय सिर्फ गाड़ी खड़ी करने पर मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

अहिरौली के प्रहलाद पट्टी निवासी सौरभ मिश्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 30 अगस्त की शाम चार बजे अकबरपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा में 51500 रुपये जमा करने गए थे। वहां पहले से मौजूद राबीबहाउद्दीनपुर निवासी वीनस पांडेय व नितिन पांडेय के साथ खड़े दो अज्ञात लोगों ने उनसे रुपये छीन लिए थे। इसका विरोध करने पर लोही की राॅड से पीटा। पुलिस ने लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने मामले की जांच शुरू की तो पता चली कि आरोपियों के ढाबे के सामने गाड़ी खड़ी करने पर विवाद हुआ था, जिसे लूट दर्शाने का प्रयास किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें