फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीठापुर में 15.63 लाख से बने बरात घर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र। कटेहरी विकासखंड की ग्राम पंचायत पीठापुर-कदनापुर में शुक्रवार को नवनिर्मित बरात घर का उद्घाटन किया गया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से करीब 15.63 लाख रुपये की लागत से बने भवन का उद्घाटन विधायक धर्मराज निषाद ने किया। विधायक ने कहा कि बरात घर बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कटेहरी क्षेत्र में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ प्रस्तावित कार्यों पर जल्द काम शुरू होगा। विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनका लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मनरेगा, अंत्योदय योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने राजनीतिक संबोधन में आगामी चुनावों का भी जिक्र किया और ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की।
ग्राम प्रधान सुभाष वर्मा ने कहा कि विधायक के सहयोग से ग्राम पंचायत में करीब 50 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के कार्य पूरे कराए गए हैं, जिनका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अपूर्वा सिंह, महेंद्र गौड़, संदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें