फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में बारिश तो कहीं कड़ी धूप

Fri, 28 Aug 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर मात्र एक किमी के अंदर जहां कलक्ट्रेट के निकट हुई मूसलाधार बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया वहीं पटेलनगर तिराहे के आसपास मात्र बूंदाबांदी ही हुई। इससे कहीं खुशी दिखाई दी, तो कहीं मायूसी। दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को फिर गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


बीते दो दिनों से हो रही धूप-छांव के बीच उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे। जब भी आसमान पर बादल छाते उन्हें एक उम्मीद होती कि शायद पानी बरसेगा और उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। लोकिन लोगों को मायूसी ही हाथ लगती। शुक्रवार को भी प्रात: से ही आसमान पर काले बादल मंडराने लगे।

दोपहर होते होते काले मेघा बरसे तो, लेकिन कहीं जमकर बरसे, तो कहीं सिर्फ महज बूंदाबांदी ही हुई। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट के निकटवर्ती क्षेत्र मेें लगभग 20 मिनट तक मूसलधार बारिश हुई।
विज्ञापन


इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जगह जगह जलभराव हो जाने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कलक्ट्रेट से लगभग एक किमी दूर पटेलनगर तिराहा क्षेत्र में मात्र बूंदाबांदी ही हुई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मात्र कुछ मिनट तक बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें