विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। मकान के बंटवारे के विवाद में दबंगों ने पिता, पुत्र और पुत्री को पीट दिया। पीड़ित ने अलीगंज थाने में तहरीर दी है। अलीगंज के काजीपुर मोहल्ला निवासी इरफान के मुताबिक उनका पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर विपक्षीगण मो. सलमान, तबरेज जमाल उर्फ गुड्डू, शमीम अख्तर, नदीम अख्तर उर्फ सोनू, फहीम अख्तर व रेहाना खातून से विवाद चला रहा था। तीन अप्रैल की शाम लोहे की सरिया से उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। उनके बेटे मो. इरशाद व बेटी गुले आरजू की भी पिटाई की। हल्ला-गोहार मचाने पर जान बस सकी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद