फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जुलूस के साथ आज होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 28 Sep 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते सप्ताह से चल रहे गणेश उत्सव का समापन शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ होगा। मूर्तियों के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सभी घाटों पर सुरक्षा निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र अकबरपुर के दांदूपुर में स्थापित पंडाल में बृहस्पतिवार को हवन पूजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। इस अवसर पर एक भंडारे का आयोजन भी हुआ। अयोध्या तीरथ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भी सुबह पूजा अर्चना के साथ हवन पूजन हुआ। ट्रस्ट संरक्षक विजय सिंह ने बताया कि हवन पूजन के बाद देर शाम भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण भी किया गया। बताया कि अब शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाल कर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पवित्र श्रवण क्षेत्र धाम में किया जाएगा।
इसी प्रकार पहितीपुर बाजार में भी स्थापित पूजा पंडाल के समक्ष भी हवन पूजन हुआ। समिति से जुड़े राहुल अग्रहरि ने बताया कि शुक्रवार को शोभायात्रा के बाद स्थापित गणेश प्रतिमा को श्रवण क्षेत्र धाम में भक्तों की मौजूदगी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें