अंबेडकरनगर। उमसभरी भीषण गर्मी के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे में एक बच्चे समेत पांच लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल, अयोध्या रेफर करना पड़ा।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी अंजलि (35) पत्नी सुखलाल सोमवार देर शाम उल्टी दस्त की चपेट में आ गई। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल अयोध्या रेफर करना पड़ा।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी सरिता (25) पुत्री रामजीत सोमवार देर शाम उल्टी दस्त की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराय ागया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रोहित (12) पुत्र माधवप्रसाद को घरवालों ने मंगलवार सुबह उल्टी दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी सविता (14) पुत्री रामपाल मंगलवार भोर में उल्टी दस्त की चपेट में आ गई।
स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी कंचन (40) पत्नी नरेंद्र मंगलवार सुबह उल्टी दस्त की चपेट में आ गई। घरवालों ने स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।