फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम समेत पांच हुए डायरिया के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बदलते मौसम के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में एक मासूम समेत पांच लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इस बीच बादलों की लुकाछिपी के बीच तापमान में लगातार परिवर्तन आ रहा है। इस वजह से संक्रामक रोग भी फैल रहे हैं। सीएचसी व पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुबारपुर गांव निवासी विवेक की तीन वर्षीय पुत्री प्रज्ञा को शुक्रवार देर शाम अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के नैली गांव निवासी प्रेमा देवी (47) पत्नी संतराम शनिवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई। उल्टी-दस्त के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर निवासी शाहीन (35) पुत्री शकील को शुक्रवार देर रात उल्टी-दस्त शुरू हो गया।
विज्ञापन

लगातार खराब होती तबीयत के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मालीपुर थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव निवासी विमला (65) पत्नी रमाशंकर को घरवालों ने शनिवार सुबह डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राबीबहाउद्दीनपुर निवासी रामकुमार (22) पुत्र अच्छेलाल को शुक्रवार रात उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें