फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Fri, 14 Jul 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया जाता अतिक्रमण। 
विज्ञापन
जमुुनीपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के मोहसिन मंसूरपुर इलाके में अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण पर शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मोहसिन मंसूरपुर मोहल्ले के मैदान की तरफ जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। कब्जेदारों ने बीते दिनों निर्माण भी शुरू करा दिया। यह देख स्थानीय लोगों ने एसडीएम सदर से शिकायत की। प्रशासन ने शिकायत पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। बृहस्पतिवार को दोबारा शुरू करा दिया गया। इस पर स्थानीय लोगों ने डीएम अविनाश सिंह व एसपी अजीत सिन्हा से शिकायत की।
इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को अधिकारी बुलडोजर (जेसीबी) लेकर मौके पर पहुंच गए। एसडीएम पवन जायसवाल, सीओ सुरेश कुमार मिश्र, तहसीलदार जेपी यादव व ईओ बीना सिंह ने अपनी मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान आसपास के लोग जमा हो गए लेकिन कोई विरोध नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें