टांडा (अंबेडकरनगर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में शुक्रवार को युवान फाउंडेशन एवं युवक मंगल दल इब्राहिमपुर कुसमा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदानियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण गुप्त की मौजूदगी में 18 युवकों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इसमें से रक्तदान के लिए 17 लोग स्वस्थ पाए गए। ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में युवकों ने रक्तदान किया। प्रवीण ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। रक्तदान से दूसरों को नया जीवन दिया जा सकता है। हर युवा को रक्तदान करना चाहिए।
रक्तदान करने वालों में अनिल कुमार, सत्यम शुक्ल, शिव नारायण मौर्य, शशिकांत यादव, अभिषेक, सत्य प्रकाश, मोहम्मद शामिल, रामचंद्र, जगदीश पासवान, संतोष, पिंटू, दीपू विश्वास, रजनीश गुप्त आदि शामिल रहे। इन सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।