फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच साल से संचालित अवैध क्लीनिक की सील

Tue, 09 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटर्स पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर मंगलवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान स्थित एक बेसमेंट में चल रहे फरहान क्लीनिक को एसडीएम राहुल गुप्ता की मौजूदगी में सील किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि यह क्लीनिक पिछले पांच वर्षों से बिना वैध पंजीकरण और जरूरी चिकित्सकीय अनुमतियों के संचालित हो रहा था। एसडीएम ने बताया कि क्लीनिक में डॉ. आलम का नाम दर्ज था, लेकिन मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तत्काल प्रभाव से क्लीनिक को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने क्षेत्र के अन्य डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी सेंटर्स का भी औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण और योग्य चिकित्सक की मौजूदगी के संचालित केंद्रों को तत्काल बंद किया जाए, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से सीधा जनजीवन जुड़ा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान में सीएचसी नगपुर के अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, फार्मासिस्ट मनोज यादव सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें