फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी पर रुकवाया नाला निर्माण

Tue, 23 Jun 2015 10:05 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम शहरी आवासीय योजना में नगर विकास विभाग द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण में धांधली की शिकायत पर एसडीएम नरेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

इससे पहले निरीक्षण की जानकारी होने पर संबंधित ठेकेदार व उसके कर्मचारी मौके से चले गए। नगर के मोहल्ला अहाता में नवनिर्मित कांशीराम शहरी आवास योजना के पूरब की ओर जलनिकासी के लिए बड़े नाले का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य में पीली ईंटों समेत अन्य सामग्री घटिया इस्तेमाल किये जाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी। ठेकेदार के न मानने पर इसकी शिकायत बीते दिनों एसडीएम से की गई।
इस पर एसडीएम नरेंद्र सिंह ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। खामियां मिलने पर उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य अग्रिम आदेश तक रुकवा दिया।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराया जाए, क्योंकि इससे पूर्व भी नगर में नाले के निर्माण में धांधली का मामला सामने आ चुका है। पहली ही बरसात में गत वर्ष एक नाला धंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें