फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: मुंबई जाना हो तो वाराणसी या लखनऊ से पकड़ें ट्रेन

Sat, 18 Feb 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री।   -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें..., मुंबई, दिल्ली व अहमदाबाद समेत अन्य शहरों तक जाने के लिए वाराणसी या फिर लखनऊ से ट्रेन पकड़नी होगी। 19 से 27 फरवरी तक 15 ट्रेनें अकबरपुर से होकर नहीं गुजरेंगी। इनमें से कुछ डायवर्ट की गई हैं तो कुछ निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन





निरस्त ट्रेनों से जुड़े यात्रियों के सामने तो सिर्फ टिकट कैंसिल कराने का विकल्प है लेकिन डायवर्ट हुई ट्रेन से कन्फर्म टिकट पर यात्रा करने के लिए यात्रियों को लंबी दौड़ लगानी होगी।




मुसाफिरों को नौ दिनों तक अकबरपुर से गंतव्य तक जाने के लिए ट्रेनों का लाभ नहीं मिल सकेगा। दरअसल इस बीच शाहगंज से खेतासराय तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम चलेगा। ऐसे में वाराणसी से अकबरपुर होते हुए लखनऊ तक जाने वाली 15 ट्रेनों को या तो डायवर्ट कर दिया गया है या फिर निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन





निरस्त होने वाली ट्रेनों में मऊ-आनंद विहार, सद्भावना, कैफियात व आसनसोल एक्सप्रेस शामिल हैं। गंगा सतलज, दून, कोटा-पटना, फरक्का, ओखा-गोहाटी, अमृतसर लोकमान्य तिलक, सरयू-यमुना, साबरमती, उत्सर्ग व छपरा एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है।




19 फरवरी से 27 फरवरी तक इन ट्रेनों का लाभ जिले के यात्रियों को नहीं मिल सकेगा। ऐसे में मुंबई, गुजरात व दिल्ली समेत अन्य महानगरों व प्रांतों तक की यात्रा करने के लिए अब वाराणसी या फिर लखनऊ जाकर ट्रेन को पकड़ना होगा।






ट्रेनों के निरस्त होने व रूट डायवर्ट होने के चलते शनिवार को 42 यात्रियों ने आरक्षित टिकट निरस्त करा दिया। लगभग 82 हजार रुपये आरक्षण काउंटर से यात्रियों को वापस किए गए। शहजादपुर के राजेंद्र ने कहा कि वह 21 फरवरी को अपने भाई से मिलने के लिए मुंबई जाने वाले थे लेकिन ट्रेन के निरस्त होने से अब यात्रा को कैंसिल करना पड़ा है।
विज्ञापन




इसी तरह अहमदाबाद जाने वाले अकबरपुर के राकेश, दिल्ली जाने वाले बरियावन के पंकज व मुंबई जाने वाले टांडा के इमरान ने भी टिकट निरस्त करा दिया।






27 फरवरी तक 15 ट्रेनें या तो निरस्त या फिर डायवर्ट रहेंगी। ऐसे में इस दौरान कुछ समस्या यात्रियों के समक्ष रहेगी।
-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें